चैंपियंस ट्रॉफी के कमेंटेटर बने गांगुली और पोंटिंग
Updated at : 18 Apr 2017 4:33 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग एक से 18 जून तक होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिए कमेंटेटरों की सूची में शामिल हैं जिसकी घोषणा आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने की. कुछ और पूर्व कप्तान भी कमेंटेटरों की सूची का हिस्सा हैं जिसमें न्यूजीलैंड के ब्रैंडन […]
विज्ञापन
दुबई : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग एक से 18 जून तक होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिए कमेंटेटरों की सूची में शामिल हैं जिसकी घोषणा आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने की.
कुछ और पूर्व कप्तान भी कमेंटेटरों की सूची का हिस्सा हैं जिसमें न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम, श्रीलंका के कुमार संगकारा और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ शामिल हैं. ये सभी आईसीसी टीवी में पदार्पण करेंगे.
शेन वार्न, माइकल स्लेटर, नासिर हुसैन, माइकल आथर्टन, शान पोलाक, संजय मांजरेकर, इयान बिशप, रमीज राजा, साइमन डोल और अतर अली खान भी इस सूची में शामिल हैं.
आईसीसी टीवी सभी 15 मैचों की लाइव कवरेज करेगा जिसमें उसके साझेदारी सनसेट प्लस वाइन और एनईपी ब्राडकास्ट साल्यूशंस होंगे.
टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून को द ओवल में मेजबान इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मैच के साथ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




