राहुल गांधी ने महिला आरक्षण अधिनियम की पहेली का जवाब 16 क्यों बताया, आइए समझें
Published by : Rajneesh Anand Updated At : 17 Apr 2026 9:39 PM
विपक्ष के नेता राहुल गांधी
Puzzle of 16 : महिला आरक्षण अधिनियम संशोधन विधेयक पर आयोजित चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस विधेयक से जुड़ी एक पहेली का जिक्र किया है. यह पहेली 16 अंकों से जुड़ी है. राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान यह कहा कि यह बिल 16 अप्रैल को पेश हुआ है, मैंने जब अपने फोन पर तारीख देखी, तो यह समझ गया कि इस बिल का पास कराने की कोशिश एक गलती है. आइए समझते हैं क्या है इस पहेली का अर्थ?
Puzzle of 16 : विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण अधिनियम संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि My god, how crazy!’ That’s the number. Sixteen. उनके इन शब्दों के पीछे छिपे राज को जानने के लिए सब परेशान हैं और यह समझना चाह रहे हैं कि आखिर राहुल कहना क्या चाह रहे हैं.
क्या है 16 की पहेली
जब राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान कहा कि हे भगवान, कितना अजीब है… जवाब है 16, तो वे साफ शब्दों में अपनी बात ना रखकर संकेतों में रख रहे हैं. दरअसल राहुल गांधी यह कहना चाह रहे हैं कि बीजेपी की सरकार बहुमत में नहीं है. बीजेपी के पास 240 सांसद हैं और बहुमत का आंकड़ा 272 है. इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए बीजेपी को टीडीपी के 16 सांसदों की जरूरत होती है. महिला आरक्षण के लिए जो परिसीमन होना है, उसका सबसे अधिक विरोध दक्षिण में हो रहा है. दक्षिण की पार्टियां यह कह रही हैं कि अगर जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ, तो उनका प्रतिनिधित्व देश की राजनीति में कम हो जाएगा, इसलिए वे परिसीमन का विरोध कर रहे हैं. राहुल गांधी यह उम्मीद जता रहे हैं कि संभवत: इस मुद्दे को लेकर टीडीपी जो एनडीए का हिस्सा है, वो महिला आरक्षण अधिनियम संशोधन बिल पर सरकार का साथ ना दे.
सरकार को कमजोर बताकर उनपर दबाव बना रहे हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी ने 16 शब्द का प्रयोग किया है. संशोधन विधेयक 16 तारीख को पेश हुआ है और बीजेपी की प्रमुख सहयोगी टीडीपी की संख्या भी लोकसभा में 16 है. दक्षिण भारत के लोग परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, इस लिहाज से संभव है कि टीडीपी महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार का साथ ना दें. बस इसी बात को मुद्दा बनाकर राहुल गांधी सरकार को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आप कमजोर हैं और आपके सहयोगी आपके साथ नहीं हैं. यह एक तरह से उनकी दबाव की राजनीति है, जिसका जवाब 16 में छिपा है.
ये भी पढ़ें : राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा-पत्नी के इनपुट पर मैं और पीएम मोदी दोनों कुछ नहीं कह पाएंगे, छूटे हंसी के फव्वारे
महिला आरक्षण : विपक्ष से पीएम मोदी की इमोशनल अपील-वोट करते वक्त घर की महिलाओं को याद कर लें
महिला आरक्षण बिल: लोकसभा में बरसे राहुल गांधी, कहा- भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










