गंदे जूतों को मिनटों में बनाएं नए जैसा, अपनाएं ये सस्ते और आसान घरेलू तरीके
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 17 Apr 2026 8:55 PM
जूतों को घर पर आसानी से कैसे साफ करें Ai image
Cleaning Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके जूते हमेशा साफ, फ्रेश और नए जैसे दिखें, तो कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स आपकी मदद कर सकती हैं. बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के आप अपने जूतों की चमक वापस ला सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
Cleaning Tips: अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने कपड़ों की सफाई पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन अपने जूतों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप चाहते हैं कि दूसरों के सामने आपका इम्प्रेशन अच्छा बने, तो आपको सिर्फ अपने कपड़ों की सफाई का ही नहीं, बल्कि जूतों की सफाई का भी सही से ख्याल रखना चाहिए. जब आप किसी से मिलते हैं, तो वह सिर्फ आपके कपड़ों की ही नहीं, बल्कि आपके जूतों को भी नोटिस करता है. अगर आपके जूते गंदे होंगे, तो आपकी पर्सनालिटी खराब लगने लगेगी. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा हो, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने गंदे से गंदे जूतों को भी आसानी से साफ करके उन्हें नया जैसा बना सकेंगे. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.
बेकिंग सोडा और नींबू का जादू
अगर आप सफेद जूते पहनते हैं और वे गंदे हो गए हैं, तो उनपर लगे दागों को साफ करने के लिए आपको बेकिंग सोडा और नींबू के मिश्रण का इस्तेमाल करना चाहिए. यह सबसे कारगर उपायों में से एक है. इसके लिए आपको एक कटोरे में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़े से नींबू के रस को मिक्स करके एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लेना होगा. अब आपको इस पेस्ट को पूरे जूते पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ देना है और फिर बाद में एक ब्रश की मदद से इसे रगड़कर साफ कर लेना है. जब आप अपने जूतों को धोएंगे, तो पहले की तुलना में वे अब बिलकुल नए जैसे लगने लगेंगे.
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा
टूथपेस्ट से करें सफाई
टूथपेस्ट का इस्तेमाल आप सिर्फ अपनी दांतों की सफाई के लिए नहीं, बल्कि जूतों की सफाई के लिए भी कर सकते हैं. खासकर अगर आप सफेद स्नीकर्स पहनते हैं, तो ये सबसे बेस्ट उपायों में से एक है. इसके लिए आपको थोड़ा सा टूथपेस्ट जूते पर लगाना है और इसके बाद एक ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ना है. इसके बाद एक गीले कपड़े की मदद से जूते को पोछकर साफ कर लें. अब आपके सफेद जूते पूरी तरह से नए जैसे लगने लगेंगे.
विनेगर और पानी का इस्तेमाल
अगर आपके जूतों में से किसी भी तरह की बदबू आ रही है, तो विनेगर का इस्तेमाल आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस हो सकता है. इसके लिए आपको पानी और वाइट विनेगर को बराबर मात्रा में मिक्स करके एक घोल तैयार कर लेना है. अब एक कपड़े की मदद से इस घोल को जूतों के अंदर और बाहर लगा लेना है. इसके इस्तेमाल से सिर्फ बदबू नहीं हटेगी, जूते साफ भी हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: बिना मेहनत चुटकियों में जंग लगे हुए नल होंगे नए जैसे, ये 3 चीजें आएंगी आपके काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










