IPL 2017 : कोहली की वापसी से आरसीबी मजबूत, मुंबई से कल होगी भिड़ंत

बेंगलूरु : चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के कल होने वाले मैच के लिये भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर मजबूत हुई है. कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में तीसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी थी. वह तभी से […]
बेंगलूरु : चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के कल होने वाले मैच के लिये भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर मजबूत हुई है. कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में तीसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी थी. वह तभी से मैदान से दूर हैं. उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने फिट घोषित कर दिया है जिससे आरसीबी का आत्मविश्वास बढ़ेगा जो अब तक तीन में से दो मैच हार चुकी है.
कोहली ने 11 अप्रैल को जिम अभ्यास के बाद इंस्टाग्राम पर डाले वीडियो में वापसी के संकेत भी दिये थे. उन्होंने कल टीम के नेट सत्र के दौरान फील्डिंग का अभ्यास किया. पिछले साल कोहली ने 16 मैचों में चार शतक समेत 973 रन बनाये थे. उनकी टीम फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी. फिलहाल दसवें सत्र की अंक तालिका में बेंगलूर छठे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




