बीसीसीआई की ‘एसजीएम'' स्थगित, श्रीनिवासन ने बैठक में शिरकत की

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने आज अपनी ‘विशेष आम बैठक’ स्थगित कर दी जिसमें पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने शिरकत की जबकि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने कुछ मुद्दों पर उच्चतम न्यायालय से निर्देश मांगे हैं. बैठक को स्थगित करने का फैसला तब लिया गया जब पता चला कि सीओए ने उच्चतम न्यायालय से यह […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने आज अपनी ‘विशेष आम बैठक’ स्थगित कर दी जिसमें पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने शिरकत की जबकि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने कुछ मुद्दों पर उच्चतम न्यायालय से निर्देश मांगे हैं. बैठक को स्थगित करने का फैसला तब लिया गया जब पता चला कि सीओए ने उच्चतम न्यायालय से यह जानने के लिये निर्देश मांगे कि आईसीसी की बैठकों में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करने के लिये कौन योग्य है.
उच्चतम न्यायालय की सुनवाई सोमवार को होगी और बोर्ड ने बुधवार को फिर बैठक बुलाई है. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के पूर्व प्रमुख निरंजन शाह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बैठक स्थगित की गयी क्योंकि उच्चतम न्यायालय इस मामले पर कल सुनवाई करेगा. क्योंकि इसमें कानूनी मुद्दे शामिल हैं तो संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी ने बैठक स्थगित करने की घोषणा की.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




