ब्रैड हॉज को हुआ अपनी गलती का एहसास, विराट कोहली से माफी मांगी

Updated at : 30 Mar 2017 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रैड हॉज को हुआ अपनी गलती का एहसास, विराट कोहली से माफी मांगी

मेलबर्न :ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला ब्रैडहॉजने अपने उस बयान पर माफी मांग ली कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल के लिये खुद को फिट रखने की कवायद में धर्मशाला में आखिरी टेस्ट नहीं खेला. कोहली कंधे की चोट के कारण आखिरी टेस्ट नहीं खेल सके थे.हॉजने कहा ,‘‘ वह एक टेस्ट मैच नहीं खेला […]

विज्ञापन

मेलबर्न :ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला ब्रैडहॉजने अपने उस बयान पर माफी मांग ली कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल के लिये खुद को फिट रखने की कवायद में धर्मशाला में आखिरी टेस्ट नहीं खेला.

कोहली कंधे की चोट के कारण आखिरी टेस्ट नहीं खेल सके थे.हॉजने कहा ,‘‘ वह एक टेस्ट मैच नहीं खेला लेकिन अगले हफ्ते आरसीबी के लिये आईपीएल खेलना है. यदि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतनी अहम श्रृंखला का निर्णायक टेस्ट खेलने नहीं उतरा और आईपीएल खेलता है तो यह शर्मनाक है.’

हॉज के बयान की काफी आलोचना हुई थी और ऐसा समझा जाता है कि वह डर गए कि कहीं गुजरात लायंस के कोच के पद से उनकी छुट्टी ना हो जाये. इसके मद्देनजर आज ट्विटर पर माफी मांगते हुए उन्होंने लिखा ,‘‘ मैं भारत के लोगों, क्रिकेटप्रेमियों, भारतीय क्रिकेट टीम और विराट कोहली से अपने बयान के लिये माफी मांगता हूं.’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा मकसद किसी का अपमान करना नहीं था. यह काफी हलके में दिया गया गया बयान था. लोगों को नाराज होने का हक है. मैं उस देश से माफी मांगता हूं जिसने मुझे इतनी खुशी दी और उसके करिश्माई कप्तान विराट कोहली से भी जिसकी बतौर क्रिकेटर मैं काफी इज्जत करता हूं.’

* क्या कहा था हॉज ने

दरअसल हॉज ने कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्‍ट में न खेल पाने को लेकर अजीब सा कटाक्ष किया था. उन्‍होंने कहा था कि चोट के कारण धर्मशाला में चौथे टेस्ट में नहीं खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली अगले महीने से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के लिये खुद को बचाकर रख रहे हैं. हॉज के इस बयान पर काफी हंगामा हुआ और समर्थकों ने हॉज को अपने निशाने पर लिया. जिसके बाद उन्‍होंने आज सार्वजनिक तौर पर ट्वीट कर कोहली से माफी मांग ली.

हॉज आईपीएल टीम गुजरात लायंस के कोच हैं, उन्होंने कहा कि यह ‘काफी बुरा’ होगा अगर कोहली पांच अप्रैल को आईपीएल के रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान के तौर पर शुरुआती मैच में डेविड वार्नर की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरते हैं. ‘डेली टेलीग्राफ’ ने उनके फाक्स स्पोर्ट्स न्यूज लाइव के हवाले से लिखा, ‘‘बतौर खिलाड़ी आप देख रहे हो कि वह गंभीर रुप से चोटिल है.
मैं गुजरात लायंस के कोच के तौर पर उम्मीद कर रहा हूं कि जब हम एक हफ्ते के अंदर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर से खेलेंगे तो वह नहीं खेल रहा होगा. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि अगर आप टेस्ट क्रिकेट का एक मैच नहीं खेल रहे हो और आप अगले ही हफ्ते आरसीबी के लिये खेलते हो तो यह काफी बुरा संदेश होगा क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम सीरीज जीतने की कोशिश करने के लिये नहीं खेला. ‘ हॉज ने कहा, ‘‘ऐसा पहले भी हुआ है. विराट ही नहीं बल्कि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के लिये समय पर उबर गये. ‘
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola