ePaper

रांची टेस्ट में भारत को पांचवें गेंदबाज की कमी खली : गावस्कर

Updated at : 21 Mar 2017 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
रांची टेस्ट में भारत को पांचवें गेंदबाज की कमी खली : गावस्कर

नयी दिल्ली : महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रा हुए तीसरे टेस्ट में भारत को पांचवें गेंदबाज की कमी खली. गावस्कर की राय थी कि रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा अच्छी फार्म में हैं और बल्लेबाजी कर सकते हैं तो भारत अंतिम एकादश में पांचवें गेंदबाज को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रा हुए तीसरे टेस्ट में भारत को पांचवें गेंदबाज की कमी खली. गावस्कर की राय थी कि रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा अच्छी फार्म में हैं और बल्लेबाजी कर सकते हैं तो भारत अंतिम एकादश में पांचवें गेंदबाज को शामिल कर सकता था ताकि चार गेंदबाजों के आक्रमण का बोझ कम हो जाता.

गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा, ‘‘भारत की बल्लेबाजी को फायदा होता है क्योंकि आपके पास रविचंद्रन अश्विन जैसा खिलाडी है, रिद्धिमान साहा जैसा खिलाडी है. और अगर जडेजा भी रन जुटाते हैं तो, जैसा कि उन्होंने इस सीरीज में किया है तो मुझे लगता है कि आप पांच गेंदबाज और छह बल्लेबाजों के साथ उतर सकते हो.

” उन्होंने कहा, ‘‘आज निश्चित रुप से भारत को पांचवें गेंदबाज की कमी खली. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि पांचवां गेंदबाज विपक्षी टीम को ध्वस्त कर देता लेकिन इससे हमारे कड़ी मेहनत करने वाले तेज गेंदबाजों को थोडा ब्रेक मिल गया होता. दोनों उमेश यादव और इशांत शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola