विश्व टेस्ट क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन, गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

नयी दिल्ली : आज से ठीक 140 साल पहले विश्व क्रिकेट का पहला टेस्ट मैच खेला गया था. यह मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया था. खेल के लिए कोई समय सीमा नहीं रखी गयी थी, लेकिन मैच मात्र चार दिन में ही खत्म हो गया था. इस मैच को ऑस्ट्रेलियाई […]
नयी दिल्ली : आज से ठीक 140 साल पहले विश्व क्रिकेट का पहला टेस्ट मैच खेला गया था. यह मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया था. खेल के लिए कोई समय सीमा नहीं रखी गयी थी, लेकिन मैच मात्र चार दिन में ही खत्म हो गया था. इस मैच को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 45 रनों से जीत लिया था.
विश्व टेस्ट क्रिकेट के इस खास दिन को गूगल ने बेहद ही खास अंदाज में याद किया है. गूगल ने इस खास दिन को याद करते हुए डूडल तैयार किया है. अपने डूडल में गूगल ने बल्लेबाज को गेंद पर छक्का जड़ते हुए दिखाया है तो गेंद के पीछे खिलाडियों को कैच लेने के लिए भागते हुए दिखाया है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और इंग्लैंड से मैच 45 रनों से जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




