Viral Video : मैदान में गूंजा शोर- ईशान को बॉलिंग दो, फैंस की डिमांड पर क्रिकेटर ने दिया मजेदार रिएक्शन

ईशान किशन (Photo: PTI)
Viral Video : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया. मैच में ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस बीच ईशान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फैंस चिल्ला रहे हैं जिसपर उन्होंने मजेदार रिएक्शन दिया. नीचे देखें आखिर क्या है वीडियो में खास.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को tarang.uncut नाम के यूजर ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- Namo Stadium crowd has no chill. वीडियो में नजर आ रहा है कि फैंस ईशान किशन को बॉलिंग देने की मांग कर रहे हैं. फैंस के सामने मैदान पर खुद ईशान खड़े हैं. भीड़ चिल्ला रही है कि ईशान को बॉलिंग दो..इतना सुनने के बाद ईशान सामने अपने खिलाड़ियों को कुछ इशारा करते वीडियो में नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वे फैंस का मैसेज आगे कैप्टन के पास पहुंचा रहे हैं. इशारा करने के बाद वे बॉलिंग करने का एक्शन करते दिख रहे हैं. आप भी देखें ये मजेदार वीडियो.
यह भी पढ़ें : विश्व चैंपियन बना भारत, लगाई रिकॉर्ड की लाइन, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
ईशान किशन ने पकड़े तीन कैच
8 मार्च को खेले गए मैच में सबसे ज्यादा चर्चा ईशान किशन के एक शानदार कैच की हो रही है. बाउंड्री के पास उन्होंने ऐसा कमाल का कैच पकड़ा कि हर किसी की नजर वहीं ठहर गई. स्टेडियम में बैठे फैंस भी हैरान रह गए. मैच में ईशान का जलवा सिर्फ इस एक कैच तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने पूरे मुकाबले में शानदार फील्डिंग की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. इस खिताबी मैच में ईशान ने कुल तीन अहम कैच पकड़े.
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने भारत को टी20 विश्व कप खिताब जीतने पर बधाई दी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










