विश्व चैंपियन बना भारत, लगाई रिकॉर्ड की लाइन, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

Updated:
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

India Wins T20 World Cup: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इतिहास रचते हुए तीन बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं. टीम इंडिया लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

विज्ञापन

India Wins T20 World Cup: भारतीय टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बन गई है. टीम इंडिया ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है. इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. अपनी इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने क्रिकेट के इतिहास में तीन ऐसे बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए हैं, जो आज तक कोई भी टीम नहीं बना सकी थी. 

विज्ञापन

लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम 

भारतीय टीम ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस बार भी टीम इंडिया को जीत का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था. लोगों के मन में बस यही शंका थी कि क्या कोई टीम लगातार दो बार यह खिताब जीत सकती है. इससे पहले दुनिया की कोई भी टीम बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी. लेकिन भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए यह काम कर दिया. भारत अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है.

अपने देश में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड 

इस साल का टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में एक साथ खेला जा रहा था. श्रीलंका की टीम तो टूर्नामेंट से बहुत पहले ही बाहर हो गई थी. लेकिन टीम इंडिया ने पहले सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की, फिर सेमीफाइनल में जीत हासिल की और अंत में फाइनल मैच भी जीत लिया. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने अपने ही घर पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती हो. इससे पहले भारत ने साल 2011 में अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप जीता था और अब टी20 में भी ऐसा ही किया है.

3 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम 

इस वर्ल्ड कप से पहले तक दुनिया में सिर्फ कुछ टीमें ऐसी थीं, जिन्होंने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था. लेकिन अब भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. टीम इंडिया ने सबसे पहले साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में यह खिताब जीता था. फिर साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में यह ट्रॉफी जीती और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खिताब जीतकर नया इतिहास बना दिया है.

सूर्या की कप्तानी में टीम का दमदार खेल 

इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हर मैच में एकदम सही निर्णय लिए. बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हर मौके पर टीम के लिए अच्छा काम किया. फाइनल में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को 96 रन से हराना यह साबित करता है कि मौजूदा समय में भारतीय टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टी20 टीम है.

ये भी पढ़ें-

कोच साहब… गंभीर के लिए धोनी का खास पोस्ट, तीसरी बार चैंपियन बना इंडिया

भारत की जीत से गदगद हुए कैप्टन कूल, टीम इंडिया के लिए धोनी ने किया खास पोस्ट

पीएम मोदी ने भारत को टी20 विश्व कप खिताब जीतने पर बधाई दी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola