आक्रामकता पर अंकुश नहीं लगायेगी टीम इंडिया : कुंबले

रांची : रांची में पहली बार भारत व आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच हो रहा है. यह झारखंड क्रिकेट और यहां के लोगों के लिए बड़ी बात है. लेकिन इस मौके पर पूरी टीम माही को मिस करेगी. वह रांची में होते तो मजा आता. अभी वह झारखंड के लिए खेलने बाहर गये हैं, फिर […]
रांची : रांची में पहली बार भारत व आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच हो रहा है. यह झारखंड क्रिकेट और यहां के लोगों के लिए बड़ी बात है. लेकिन इस मौके पर पूरी टीम माही को मिस करेगी. वह रांची में होते तो मजा आता. अभी वह झारखंड के लिए खेलने बाहर गये हैं, फिर भी उम्मीद करता हूं कि पांच में से एक दिन वह जरूर आयेंगे. टीम पर इसका अलग प्रभाव पड़ेगा.
यह कहना है भारतीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले का. वह मंगलवार को जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे टेस्ट मैच से दो दिन पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे. इधर, कुंबले ने कहा कि मैच के दौरान मैदानी व्यवहार को लेकर चर्चा के बावजूद उनकी टीम को आक्रामकता पर अंकुश लगाने के लिए नहीं कहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




