ePaper

कड़ी मेहनत से सचिन के करीब पहुंचे द्रविड : लक्ष्मण

Updated at : 22 Feb 2017 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
कड़ी मेहनत से सचिन के करीब पहुंचे द्रविड : लक्ष्मण

पुणे : भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि राहुल द्रविड अपनी कड़ी मेहनत की वजह से टीम के लिये योगदान देने के मामले में सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंच पाये. लक्ष्मण ने यहां ‘स्पोरटेल’ कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘जब मैं और द्रविड टीम से जुड़े तो सचिन स्थापित क्रिकेटर था. […]

विज्ञापन

पुणे : भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि राहुल द्रविड अपनी कड़ी मेहनत की वजह से टीम के लिये योगदान देने के मामले में सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंच पाये. लक्ष्मण ने यहां ‘स्पोरटेल’ कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘जब मैं और द्रविड टीम से जुड़े तो सचिन स्थापित क्रिकेटर था.

द्रविड ने कुछ अवसरों पर अपनी प्रतिभा को कम करके आंका लेकिन यदि वह सचिन के करीब पहुंच पाया तो अपनी कड़ी मेहनत के कारण. ” लक्ष्मण ने कहा कि भारत की विदेशों में जीत में द्रविड और वीरेंद्र सहवाग ने सबसे अधिक प्रभाव डाला. उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक खिलाड़ी की अपनी सीमाएं होती हैं. मेरा मानना है कि विदेशों में भारत के प्रदर्शन पर जिन्होंने सबसे अधिक प्रभाव डाला वह वीरु (वीरेंद्र सहवाग) और द्रविड हैं. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola