टीम इंडिया आत्मनिर्भर बन गयी है : कुंबले

पुणे : भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले ने आज कहा कि यह देखना संतोषजनक है कि विराट कोहली एंड कंपनी मैदान के अंदर और इसके बाहर की चुनौतियों से निपटने में आत्मनिर्भर बन गयी है. कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले प्रेस कांफ्रेंस […]
पुणे : भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले ने आज कहा कि यह देखना संतोषजनक है कि विराट कोहली एंड कंपनी मैदान के अंदर और इसके बाहर की चुनौतियों से निपटने में आत्मनिर्भर बन गयी है.
कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मुझे पिछले 10 महीने से इस युवा टीम के साथ काम करने का मौका मिला. इस टीम को आगे बढ़ते हुए देखना अच्छा है और इसके साथ हालात को समझकर उनका हल निकालना अच्छा लगता है. आप टीम को सक्षम बनाना चाहते हो और नहीं चाहते कि वे सलाह के लिये दूसरों पर निर्भर रहे. ” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जिसमें खिलाडी मैदान के अंदर और बाहर भी हल निकाल सकें. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




