पंड्या की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया

मुंबई : हरफनमौला हार्दिक पंड्या समेत भारत ए टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से यहां शुरू हो रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के जरिये टेस्ट टीम में अपने चयन का दावा पुख्ता करने के इरादे से उतरेंगे. सीमित ओवरों के विशेषज्ञ हार्दिक ने तेज गेंदबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है […]
मुंबई : हरफनमौला हार्दिक पंड्या समेत भारत ए टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से यहां शुरू हो रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के जरिये टेस्ट टीम में अपने चयन का दावा पुख्ता करने के इरादे से उतरेंगे. सीमित ओवरों के विशेषज्ञ हार्दिक ने तेज गेंदबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में अपनी उपयोगिता साबित करके वे कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले को उनकी दावेदारी पर गौर करने के लिये मजबूर कर सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया जैसी दमदार टीम के खिलाफ उन्हें जोश हेजलवुड या मिशेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों के सामने खुद को आंकने का मौका मिलेगा बशर्ते स्टीव स्मिथ और डेरेन लीमैन उनसे कुछ ओवर फिकवाये. सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने घरेलू सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ पिछले अभ्यास मैच में शतक जमाया था. वह रिजर्व ओपन के रुप में चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




