18 साल पहले आज के ही दिन कुंबले ने टेस्ट में उड़ाये थे सभी 10 विकेट

हैदराबाद : लगता है जैसे यह कल की बात हो लेकिन अनिल कुंबले का ‘परफेक्ट 10′ का रिकार्ड आज 18 साल पूरे कर गया और इस महान स्पिनर ने उस घटना को याद किया जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में शामिल किया जाता है. अठारह साल पहले आज के ही दिन कुंबले टेस्ट मैच […]
हैदराबाद : लगता है जैसे यह कल की बात हो लेकिन अनिल कुंबले का ‘परफेक्ट 10′ का रिकार्ड आज 18 साल पूरे कर गया और इस महान स्पिनर ने उस घटना को याद किया जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में शामिल किया जाता है.
अठारह साल पहले आज के ही दिन कुंबले टेस्ट मैच की एक पारी में सभी दस विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे. उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान की उस शाम को जैसे ही वसीम अकरम ने फारवर्ड शार्ट लेग पर खड़े वीवीएस लक्ष्मण को कैच थमाया, कुंबले के नाम पर यह अनोखा रिकार्ड दर्ज हो गया. अब कुंबले 46 साल के हैं और भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं और दुनिया जानती है कि 74 रन देकर दस विकेट का जादुई आंकडा भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले इस गेंदबाज के लिये क्या मायने रखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




