एचसीए ने नामांकन रद्द किया तो कोर्ट की शरण में गये अजहरुद्दीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2017 4:02 PM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट संघ को नामांकन रद्द करने के खिलाफ अदालत में चुनौती दी है. अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके नामांकन को रद्द करने के खिलाफ अजहर ने कोर्ट में याचिका दायर की है. गौरतलब हो कि भारत के पूर्व कप्तान ने हैदराबाद क्रिकेट संघ […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट संघ को नामांकन रद्द करने के खिलाफ अदालत में चुनौती दी है. अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके नामांकन को रद्द करने के खिलाफ अजहर ने कोर्ट में याचिका दायर की है.
गौरतलब हो कि भारत के पूर्व कप्तान ने हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भरा था. लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोप में फंस चुके अजहर के नामांकन को संघ ने नामंजूर कर दिया था. इसके बाद अजहर भड़क गये और कोर्ट की शरण में चले गये. अजहर पर साल 2000 में मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था, जिसके बाद आईसीसी और बीसीसीआई ने उनपर लाइफ टाइम बैन लगा दिया था, लेकिन बाद में हैदराबाद हाईकोर्ट ने उनपर लगे बैन को हटा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










