ePaper

टूटा 122 वर्ष पुराना रिकॉर्ड : पहली पारी में 595 रन बनाने के बाद हारने वाली पहली टीम बनी बांग्लादेश

Updated at : 17 Jan 2017 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
टूटा 122 वर्ष पुराना रिकॉर्ड : पहली पारी में 595 रन बनाने के बाद हारने वाली पहली टीम बनी बांग्लादेश

वेलिंगटन : टेस्ट क्रिकेट में सोमवार को 122 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूटा, जब कप्तान केन विलियम्सन के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने पहला मैच सात विकेट से जीत लिया. इसके साथ ही बांग्लादेश ऐसी पहली टीम बन गयी है, जो पहली पारी में 8/595 रन बनाने के बाद भी हार गयी. पहली पारी में […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : टेस्ट क्रिकेट में सोमवार को 122 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूटा, जब कप्तान केन विलियम्सन के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने पहला मैच सात विकेट से जीत लिया. इसके साथ ही बांग्लादेश ऐसी पहली टीम बन गयी है, जो पहली पारी में 8/595 रन बनाने के बाद भी हार गयी. पहली पारी में सर्वाधिक रन बनाने के बावजूद मैच गंवाने का रिकॉर्ड 122 वर्ष पहले बना था.

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 1894-95 में सिडनी में 586 रन बनाने के बावजूद मैच गंवाया था. बांग्लादेश की दूसरी पारी मात्र 160 रन पर सिमट गयी. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य मिला. विलियम्सन और रोस टेलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. उन्होंने छह रन प्रति ओवर से अधिक की दर से रन बनाये तथा तीसरे विकेट के लिए 163 रनों की. न्यूजीलैंड के कप्तान ने नाबाद 104 रन बनाये, जबकि टेलर 60 रन बना कर आउट हुए. हेनरी निकोल्स चार रन बना कर नाबाद रहे. बांग्लादेश ने पहले चार दिन तक मैच में दबदबा बनाये रखा.

बांग्लादेश के कप्तान रहीम की चोट गंभीर नहीं

वेलिंगटन. बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकर रहीम को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है, जिन्हें पहले टेस्ट के आखिरी दिन सिर पर टिम साउदी का बाउंसर लग गया था. टीम के प्रवक्ता ने कहा कि मुशफिकर का अस्पताल में एक्सरे हुआ है और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. मुशफिकर चोट लगने के बाद काफी समय पिच पर रहे और दोनों टीमों के मेडिकल स्टाफ ने उनका उपचार किया. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

इस मैच में बने कई रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की टीम ने नौ साल के बाद किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है. इससे पहले भी न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को ही चिटगांव टेस्ट मैच में हरा कर 200 से अधिक रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी.

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों का पीछा करते हुए चौथी पारी में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में केन विलियम्सन की यह पारी चौथी सबसे तेज पारी है.

न्यूजीलैंड ने 217 रनों का लक्ष्य 39.4 ओवर में 5.47 की औसत से रन बनाते हुए हासिल कर लिया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रन औसत के लिहाज से दूसरा सबसे तेज रन चेज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola