ePaper

वेंगसरकर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया

Updated at : 04 Jan 2017 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
वेंगसरकर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया

मुंबई : सुप्रीम कोर्ट की ओर से लोढ़ा समिति की सिफारिशों की अवहेलना करने के आरोप में अनुराग ठाकुर और अजय शिर्के पर कड़ी कार्रवाई के बाद देश के विभिन्‍न राज्‍यों के क्रिकेट बोर्ड से भी बड़े बदलाव की खबर आ रही है. आज पहले मध्‍यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया और अध्यक्ष संजय […]

विज्ञापन

मुंबई : सुप्रीम कोर्ट की ओर से लोढ़ा समिति की सिफारिशों की अवहेलना करने के आरोप में अनुराग ठाकुर और अजय शिर्के पर कड़ी कार्रवाई के बाद देश के विभिन्‍न राज्‍यों के क्रिकेट बोर्ड से भी बड़े बदलाव की खबर आ रही है. आज पहले मध्‍यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया और अध्यक्ष संजय जगदाले समेत राज्य क्रिकेट संघ के चार आला पदाधिकारियों के इस्‍तीफे की खबर आयी. अब मुंबई क्रिकेट बोर्ड से दिलीप वेंगसरकर ने उपाध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है.

गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई अध्‍यक्ष पद से और अजय शिर्के को सचिव पद से हटा दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. कोर्ट के सख्‍त रवैये के बाद राज्‍य क्रिकेट बोर्ड ने भी लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करना शुरू कर दिया है और इसके आलोक में आज मध्‍यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया और अध्यक्ष संजय जगदाले समेत राज्य क्रिकेट संघ के चार आला पदाधिकारियों की कुर्सी चली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola