धौनी एक शानदार खिलाड़ी के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान भी हैं : गौतम गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2016 7:56 PM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्‍लेबाज गौतम गंभीर ने आज कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी की जमकर तारीफ की है. उन्‍होंने धौनी के साथ उनके झगड़ों की खबर को गलत बताया और कहा, धौनी जितना एक शानदार खिलाड़ी हैं उससे कहीं अधिक एक अच्‍छे इंसान हैं. गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया फेसबुक […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्‍लेबाज गौतम गंभीर ने आज कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी की जमकर तारीफ की है. उन्‍होंने धौनी के साथ उनके झगड़ों की खबर को गलत बताया और कहा, धौनी जितना एक शानदार खिलाड़ी हैं उससे कहीं अधिक एक अच्‍छे इंसान हैं.

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने लाइव चेट में अपने प्रशंसकों के साथ घंटों बात की. इस दौरान उन्‍होंने धौनी की तारीफ की और उनके साथ झगड़े की बात को खारिज किया.

गंभीर ने कहा, मेरे और धौनी के बीच कभी भी कोई झगड़ा नहीं हुआ, दोनों जब देश के लिए एक साथ खेलते हैं तो काफी गर्व महसूस होता है. जब हम साथ खेलते हैं दोनों का एक ही लक्ष्‍य होता है अपनी टीम को जीत दिलाना. गौरतलब हो कि मीडिया में आये दिन धौनी और गंभीर के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola