ePaper

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लचर प्रदर्शन के बाद मुख्य चयनकर्ता ने इस्तीफा दिया

Updated at : 16 Nov 2016 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लचर प्रदर्शन के बाद मुख्य चयनकर्ता ने इस्तीफा दिया

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट चयन समिति के प्रमुख रोड मार्श ने पिछले पांच टेस्ट में शिकस्त के बाद आज तुरंत प्रभाव से पद छोड़ते हुए कहा कि कुछ नयी सोच का समय आ गया है. पूर्व दिग्गज विकेटकीपर 69 साल के रोड ने टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दिया है जिसे मंगलवार […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट चयन समिति के प्रमुख रोड मार्श ने पिछले पांच टेस्ट में शिकस्त के बाद आज तुरंत प्रभाव से पद छोड़ते हुए कहा कि कुछ नयी सोच का समय आ गया है. पूर्व दिग्गज विकेटकीपर 69 साल के रोड ने टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दिया है जिसे मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में शिकस्त का सामना करना पड़ा.

मार्श ने बयान में कहा, ‘‘यह मेरा स्वयं का फैसला है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में किसी ने मेरे उपर दबाव नहीं डाला या मुझे ऐसा करने के लिए सुझाव भी नहीं दिया.’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि बुधवार को आपात बैठक के बाद अंतरिम नियुक्ति की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola