भारत, इंग्लैंड पहला टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ा
Updated at : 12 Nov 2016 6:40 PM (IST)
विज्ञापन

राजकोट : अच्छे बल्लेबाजी विकेट पर भारत की स्पिन तिकडी की विकेट हासिल करने की नाकामी एक बार फिर उजागर हुई और इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने अटूट शतकीय साझेदारी की जिससे पहला क्रिकेट टेस्ट चौथे दिन ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है. इंग्लैंड के पहली पारी के 537 रन के जवाब में भारत ने […]
विज्ञापन
राजकोट : अच्छे बल्लेबाजी विकेट पर भारत की स्पिन तिकडी की विकेट हासिल करने की नाकामी एक बार फिर उजागर हुई और इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने अटूट शतकीय साझेदारी की जिससे पहला क्रिकेट टेस्ट चौथे दिन ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है.
इंग्लैंड के पहली पारी के 537 रन के जवाब में भारत ने 488 रन बनाए और इस तरह मेहमान टीम को 49 रन की बढ़त हासिल की. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों हसीब हमीद (नाबाद 62) और कप्तान एलिस्टेयर कुक (नाबाद 46) ने इसके बाद 37 ओवर में 114 रन जोड़कर टीम की बढ़त को 163 रन तक पहुंचाया.
मैच में अब सिर्फ एक दिन का खेल बचा है और पिच से धीमा टर्न मिल रहा है जिससे नतीजा निकलना आसान नहीं होगा और मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है. कुक अपनी पारी में 107 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके जड़े हैं. हमीद ने पदार्पण मैच में अर्धशतक जड़ा. उनकी 115 गेंद की पारी में अब तक पांच चौके और एक छक्का शामिल है.
पिच अधिक नहीं टूटी है जिससे ड्रॉ की उम्मीद अधिक है. इंग्लैंड हालांकि कल पारी घोषित करने का साहसिक फैसला करके कल जीत के लिए खेलने की कोशिश कर सकता है. सुबह भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 319 रन से की और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. रविचंद्रन अश्विन (70) और रिद्धिमान साहा :35: ने हालांकि बीच में सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की.
अश्विन ने अपनी पारी में 139 गेंद का सामना करते हुए सात चौके जड़े. आदिल राशिद (114 रन पर चार विकेट), जफर अंसारी (77 रन पर दो विकेट) और मोईन अली (85 रन पर दो विकेट) की मेहमान टीम की स्पिन तिकडी ने एससीए स्टेडियम की टूटती पिच का पूरा फायदा उठाते हुए भारतीय पारी को चाय से ठीक पहले 488 रन पर समेटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




