हरभजन ने अश्विन की गेंदबाजी पर फिर सवाल उठाया, कहा, ''मजा तो तब है जब विकेट चुनौतीपूर्ण हो''

नयी दिल्ली : सीनियर आफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि असल मजा चुनौतीपूर्ण विकेट पर गेंदबाजी करना है जो पूरी तरह से स्पिन की अनुकूल नहीं हो. रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 46 ओवर में 167 रन दिए और उन्हें सिर्फ दो विकेट मिले लेकिन हरभजन […]
नयी दिल्ली : सीनियर आफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि असल मजा चुनौतीपूर्ण विकेट पर गेंदबाजी करना है जो पूरी तरह से स्पिन की अनुकूल नहीं हो. रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 46 ओवर में 167 रन दिए और उन्हें सिर्फ दो विकेट मिले लेकिन हरभजन ने इसे ‘एक खराब दिन’ करार दिया.
राजकोट में पहले दिन भारत के गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में पूछने पर हरभजन ने कहा, ‘‘मजा तो तब है जब विकेट चुनौतीपूर्ण हो. आपको अपनी लाइन और लेंथ में निरंतरता रखनी होगी और विभिन्न चीजें करने का प्रयास करना होगा. आपको विकेट हासिल करने के लिए जूझना होगा और इससे गेंदबाज के रुप में आपका कौशल निखरेगा.’ हरभजन का साथ ही मानना है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




