''कोहली ने मैच छीन लिया''

मोहाली : न्यूजीलैंड के हरफनमौला जिम्मी नीशाम का मानना है कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी ने उनकी टीम से तीसरे वनडे मैच में जीत छीन ली. नीशाम के 47 गेंद में 57 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने 285 रन बनाये. इसके बाद कोहली (154 नाबाद) और धौनी (80) के बीच 151 रन […]
नीशाम ने कहा ,‘‘ हमने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन स्कोर शायद कम रह गया. हमने दूसरे हाफ में इतनी खराब गेंदबाजी भी नहीं की थी. विराट और एमएस ने शानदार बल्लेबाजी की. जब आपके सामने लक्ष्य का पीछा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम हो तो आपको किस्मत का साथ भी चाहिये होता है जो हमें नहीं मिला.” उन्होंने कहा ,‘‘ यदि हमें 40वें से 45वें ओवर के बीच विकेट मिल जाता तो मैच हमारे नियंत्रण में होता. विराट ने हालांकि हमसे मैच छीन लिया. हम बाकी मैचों में कोशिश करते रहेंगे.”
विराट और धौनी की साझेदारी ने भारत की जीत की नींव रखी. मनीष पांडे की जगह धौनी बल्लेबाजी क्रम में उपर चौथे नंबर पर आये. यह पूछने पर कि क्या इससे न्यूजीलैंड टीम हैरान हो गई थी , नीशाम ने कहा ,‘‘ नहीं. हमें पता था कि वह शुरुआती कुछ गेंद लेंगे और फिर खुलकर खेलेंगे. बाहर सिर्फ चार फील्डर होने से इस तरह के बल्लेबाज के सामने मुश्किल हो जाती है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




