रिकार्ड के लिये नहीं खेलता : अश्विन

कानपुर : टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने के रिकार्ड में दूसरे नंबर पर काबिज होने वाले भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज कहा कि वह रिकार्ड बनाने की बात उनके दिमाग में कभी नहीं आती और वह खुद से प्रतिस्पर्धा करके खुश होते हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन उनके […]
कानपुर : टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने के रिकार्ड में दूसरे नंबर पर काबिज होने वाले भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज कहा कि वह रिकार्ड बनाने की बात उनके दिमाग में कभी नहीं आती और वह खुद से प्रतिस्पर्धा करके खुश होते हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन उनके 200वें टेस्ट विकेट थे. उन्होंने यह कारनामा 37वें टेस्ट मैच में करके हरभजन सिंह का भारतीय रिकार्ड (46 मैच) तोड़ा जबकि उन्होंने ओवरआल रिकार्ड में ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट (36 मैच) से एक मैच अधिक खेला. वह हालांकि डेनिस लिली, वकार युनुस (दो 38) और डेल स्टेन (39 मैच) को पीछे छोड़ने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




