ePaper

वकार यूनिस की टीम में शामिल हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा

Updated at : 05 Sep 2016 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
वकार यूनिस की टीम में शामिल हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा

कराची : पूर्व पाकिस्‍तानी दिग्‍गज गेंदबाज वकार यूनिस ने अपनी एक मोर्डन वनडे क्रिकेट टीम तैयार की है. इस टीम में उन्‍होंने भारत से दो खिलाडियों को शामिल किया है. वकार की टीम में भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और ओपनर रोहित शर्मा शामिल हैं. दिलचस्‍प बात ये है कि वकार ने अपने […]

विज्ञापन

कराची : पूर्व पाकिस्‍तानी दिग्‍गज गेंदबाज वकार यूनिस ने अपनी एक मोर्डन वनडे क्रिकेट टीम तैयार की है. इस टीम में उन्‍होंने भारत से दो खिलाडियों को शामिल किया है. वकार की टीम में भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और ओपनर रोहित शर्मा शामिल हैं. दिलचस्‍प बात ये है कि वकार ने अपने देश की क्रिकेट टीम से मात्र एक खिलाड़ी मोहम्‍मद आमिर को टीम में रखा है.

वकार ने 12 सदस्‍यों की एक अंतरराष्‍ट्रीय वनेड क्रिकेट टीम बनायी है. जिसमें भारत से विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड से सबसे अधिक तीन-तीन खिलाडियों को वकार ने अपनी टीम में जगह दी है. ऑस्‍ट्रेलिया से स्‍टीव स्मिथ,डेविड वॉर्नर और मिचेल स्‍टार्क को और इंग्‍लैंड से बटलर,मोइन खान और बेन स्‍टोक्‍स.

वकार ने दक्षिण अफ्रीका से एबी डिविलियर्स, न्‍यूजिलैंड से मार्टिन गुप्टिल और बांग्‍लादेश से मुस्‍तफिजुर रहमान को शामिल किया है. वकार ने अपनी टीम का कप्‍तान ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्मिथ को बनाया है.
वकार की वनडे टीम इस प्रकार है
स्‍टीव स्मिथ (कप्‍तान), विराट कोहली,रोहित शर्मा,डेविड वॉर्नर,मिचेल स्‍टार्क,बटलर,मोइन खान,बेन स्‍टोक्‍स,एबी डिविलियर्स,मार्टिन गुप्टिल,मुस्‍तफिजुर रहमान और गुप्टिल अतिरिक्‍त खिलाड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola