इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद भी ऋचा घोष को मिला स्पेशल अवॉर्ड, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Updated:
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद भी ऋचा घोष को मिला स्पेशल अवॉर्ड, BCCI ने शेयर किया वीडियो

ऋचा घोष (फोटो-स्क्रीनशॉट, बीसीसीआई)

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष के शानदार प्रदर्शन के लिए इम्पैक्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया है. जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है.

विज्ञापन

Richa Ghosh: इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इम्पैक्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया है. जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया.

इस सीरीज में ऋचा घोष ने शानदार विकेटकीपिंग की. फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने ऋचा के शानदार विकेटकीपिंग कौशल और स्टंप्स के पीछे उनकी निरंतरता की तारीफ की. बुधवार को बीसीसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में बाली ने कहा, “ऋचा घोष, तीन कैच, बेहतरीन विकेटकीपिंग. बहुत बढ़िया प्रदर्शन, साथ ही दो बेहतरीन बचाव भी. इस सीरीज की सर्वश्रेष्ठ ‘इम्पैक्ट फील्डर’ ऋचा घोष हैं. बहुत बढ़िया. आपको बधाई.”

बाली ने फील्डिंग में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन देखते हुए कहा कि इस सीरीज में हमने थ्रोइंग बहुत अच्छी की. तीनों मुकाबले में फील्डिंग के दौरान बॉडी लैंग्वेज बेहतरीन रहा. हमने इस सीरीज में 15 में 13 कैच लिए. हमारा कैचिंग प्रतिशत भी 87 के आसपास रहा. जो बहुत अच्छा है. बाली ने इस सीरीज में बेहतरीन फील्डिंग के लिए शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और नंदिनी शर्मा की तारीफ की.

इंग्लैंड ने 2-1 से जीती टी20 सीरीज

इंग्लैंड की महिला टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की. पहले मैच में भारतीय टीम ने 38 रन से जीत दर्ज की. वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम वापसी करते हुए 26 रन से जीत हासिल की. तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम की.

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग: बारिश को ध्यान में रखकर बनेगा शेड्यूल, सभी टीमों को मिलेंगे 8 मैच; सौरभ तिवारी ने बताई पूरी योजना

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola