झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

Updated:
विज्ञापन

जेएससीए महिला लीग (फोटो-प्रभात खबर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शानदार शुरुआत हुई. उद्घाटन समारोह में छऊ नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। JSCA ने विजेता और उपविजेता टीमों के लिए नकद पुरस्कार की भी घोषणा की.

विज्ञापन

Jharkhand Women’s T20 League: रांची के जेएससीए स्टेडियम स्थित ओवल ग्राउंड में मंगलवार को झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का भव्य उद्घाटन किया गया. इस मौके पर सरायकेला के कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया.

विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी और संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन समारोह में JSCA के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधियों और कई आजीवन सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

खिलाड़ियों को मिलेगी सम्मानजनक राशि

उद्घाटन समारोह में JSCA के सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन उनकी प्राथमिकता थी. उन्होंने कहा कि हम भविष्य में इस टूर्नामेंट को और बड़े स्तर पर आयोजित करेंगे. इस बार खिलाड़ियों का ऑक्शन नहीं हुआ है, लेकिन सभी खिलाड़ियों को एसोसिएशन की ओर से सम्मानजनक राशि दी जाएगी.

विजेता टीम को 3 लाख रुपये का इनाम

JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 3 लाख रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी. इसके अलावा हर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट इकोनॉमी बॉलर, सर्वाधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

पहले मैच में कोल्हान डायनोमोस की जीत

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कोल्हान डायनोमोस ने छोटानागपुर ब्लास्टर्स को 8 विकेट से हराया. इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाली ममता पासवान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार JSCA के संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने दिया. वहीं दुर्गा मुर्मू को मैक्सिमम सिक्सेस का अवॉर्ड JSCA कार्यकारिणी सदस्य मिहिर प्रत्येष टोपनो द्वारा दिया गया. जबकि इस मैच में ममता पासवान सबसे इकोनॉमिकल बॉलर का पुरस्कार JSCA कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार ने दिया.

दूसरे मैच में संथाल चैलेंजर्स ने दर्ज की जीत

दिन के दूसरे मुकाबले में संथाल चैलेंजर्स ने पलामू वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया. इस मुकाबले में ऋतु कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार JSCA कोषाध्यक्ष अमिताभा घोष ने दिया गया. वहीं मैक्सिमम सिक्सेस का अवॉर्ड चांदमुनी पूर्ति JSCA के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिन्हा को दिया गया. शांति कुमारी को बेस्ट इकोनॉमी बॉलर अवॉर्ड JSCA के पूर्व संयुक्त सचिव पी.एन. सिंह ने सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें: घर लौटे IPL के नए पोस्टर बॉय वैभव सूर्यवंशी, एक झलक पाने को बेकाबू दिखे फैंस; देखें VIDEO

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola