ePaper

लोढ़ा पैनल ने बीसीसीआई को 30 दिसंबर तक का डेडलाइन दिया

Updated at : 01 Sep 2016 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
लोढ़ा पैनल ने बीसीसीआई को 30 दिसंबर तक का डेडलाइन दिया

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय से गठित लोढ़ा समिति ने बीसीसीआई के सामने एजीएम के आयोजन और सर्वोच्च परिषद के गठन के लिये 15 दिसंबर की समयसीमा दी है. यह फैसला रविवार को समिति की बैठक के दौरान किया गया. पैनल ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को 30 दिसंबर तक नयी आईपीएल संचालन परिषद के गठन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय से गठित लोढ़ा समिति ने बीसीसीआई के सामने एजीएम के आयोजन और सर्वोच्च परिषद के गठन के लिये 15 दिसंबर की समयसीमा दी है. यह फैसला रविवार को समिति की बैठक के दौरान किया गया. पैनल ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को 30 दिसंबर तक नयी आईपीएल संचालन परिषद के गठन का भी निर्देश दिया.

समिति ने इसके साथ ही निर्देश दिये कि सभी राज्य संघों को 15 नवंबर तक अपने चुनाव करा देने चाहिए और इसी समय तक खिलाडियों की समिति की कार्यकारी समिति का गठन भी कर दिया जाना चाहिए. यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई की एजीएम की क्या वस्तुस्थिति होगी जो कि पुराने संविधान के अनुरुप 21 सितंबर को होनी है.
बीसीसीआई की नयी समितियों और प्रबंधन की नियुक्तियां 30 दिसंबर तक नये नियमों के तहत होनी चाहिए. हालांकि समीक्षा याचिका पर फैसला आने तक लगता नहीं है कि बीसीसीआई सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा. लोढ़ा पैनल ने सर्वोच्च परिषद में फ्रेंचाइजी के दो प्रतिनिधियों को रखने के अपने सुझाव को वापस ले लिया है क्योंकि इससे हितों के टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola