पाकिस्तान को तहस-नहस कर इंग्लैंड ने बनाया वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड

नाटिंघम : एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने आज क्रिकेट में नया इतिहास रच डाला है और वनडे में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का नया रिकार्ड बनाया. इन दोनों की जबरदस्त पारी की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को […]
नाटिंघम : एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने आज क्रिकेट में नया इतिहास रच डाला है और वनडे में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का नया रिकार्ड बनाया. इन दोनों की जबरदस्त पारी की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को यहां तीन विकेट पर 444 रन बनाने में सफल रहा जो वनडे में किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर है.
इससे पहले वनडे में सर्वाधिक स्कोर का रिकार्ड श्रीलंका के नाम पर था जिसने 2006 में नीदरलैंड के खिलाफ एम्सटेलवीन में नौ विकेट पर 443 रन बनाये थे. इंग्लैंड का इससे पहले सर्वाधिक स्कोर नौ विकेट पर 408 रन था जो उसने पिछले साल बर्मिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. इंग्लैंड ने आखिरी दस ओवरों में 135 रन जोडे और यह भी नया रिकार्ड है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




