इस विकेट पर शॉट खेलना आसान नहीं था: अश्विन

ग्रोस आईलेट : भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि 130 रन पर पांच विकेट खो देने के बावजूद पहली पारी 353 रन पर खत्म करने के बाद उनकी टीम तीसरे टेस्ट मैच के बचे हुए मुकाबले में भी संघर्ष जारी रखेगी. कल दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने एक विकेट […]
ग्रोस आईलेट : भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि 130 रन पर पांच विकेट खो देने के बावजूद पहली पारी 353 रन पर खत्म करने के बाद उनकी टीम तीसरे टेस्ट मैच के बचे हुए मुकाबले में भी संघर्ष जारी रखेगी. कल दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिये थे.
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि उन्हें जमैका टेस्ट से कुछ लय मिली लेकिन टेस्ट क्रिकेट ऐसा ही होता है. हम यह सोचकर या उम्मीद कर यहां नहीं आए कि वह बिल्कुल खराब प्रदर्शन करेंगे. वह भी एक टेस्ट टीम है और उनकी घरेलू स्थितियों में मुश्किल होने वाली थी और हमें इसकी उम्मीद थी. अश्विन ने छठे विकेट के लिए रिद्धिमान साहा के साथ 213 रनों की साझेदारी कर भारत को एक अच्छी स्थिति में पहुंचाया. यह अश्विन का चौथ शतक था जबकि रिद्धिमान ने अपना पहला शतक ठोंका.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




