ePaper

कुंबले की सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट में मजबूत टीमों को हराना : सहवाग

Updated at : 10 Aug 2016 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
कुंबले की सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट में मजबूत टीमों को हराना : सहवाग

चेन्नई : पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि भारत के मुख्य कोच अनिल कुंबले इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं लेकिन उनकी सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ भारत को जीत दिलाना है. सहवाग ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह […]

विज्ञापन

चेन्नई : पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि भारत के मुख्य कोच अनिल कुंबले इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं लेकिन उनकी सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ भारत को जीत दिलाना है.

सहवाग ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह भारत की कोचिंग के लिए परफेक्ट व्यक्ति हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में 600 विकेट चटकाने के अलावा टेस्ट शतक भी जड़ा है. मैं जिन लोगों से मिला उनमें वह सबसे सकारात्मक इंसान है. वह कभी हार नहीं मानता और यही कारण है कि युवा टीम उससे काफी कुछ सीख सकती है. ” कुंबले की सबसे बड़ी चुनौती के बारे में पूछने पर सहवाग ने कहा, ‘‘सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को भारत का दौरा करने के दौरान हराना और बड़ी टीमों का सामना करने पर दबाव से निपटना है.”
उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड फिलहाल अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहा है और उम्मीद करता हूं कि भारत उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगा जैसा पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था.” पेशकश होने पर बल्लेबाजी कोच की भूमिका स्वीकार करने के बारे में पूछने पर सहवाग ने कहा, ‘‘नहीं, मेरे पास समय नहीं है. मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम को बल्लेबाजी कोच की जरुरत है क्योंकि उनके पास काफी अच्छे बल्लेबाज हैं. उन्हें गेंदबाजी कोच की जरुरत है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola