ePaper

एसजीएम में कोई फैसला नहीं, फिलहाल इंतजार करेगा बीसीसीआई

Updated at : 05 Aug 2016 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
एसजीएम में कोई फैसला नहीं, फिलहाल इंतजार करेगा बीसीसीआई

नयी दिल्ली : लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने में अपनी चिंताओं को लेकर एकजुट बीसीसीआई की प्रदेश ईकाइयों ने आज अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को पैनल से बातचीत के लिये अधिकृत किया जिसके सुझावों पर अमल उच्चतम न्यायालय ने अनिवार्य कर दिया है. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने प्रेस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने में अपनी चिंताओं को लेकर एकजुट बीसीसीआई की प्रदेश ईकाइयों ने आज अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को पैनल से बातचीत के लिये अधिकृत किया जिसके सुझावों पर अमल उच्चतम न्यायालय ने अनिवार्य कर दिया है.

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने प्रेस ट्रस्ट से कहा ,‘‘ बैठक में कोई बडे अधिकारी नहीं थे और एक घंटे में बैठक खत्म हो गई. आमसभा ने अध्यक्ष और सचिव को समिति से बातचीत के लिये अधिकृत किया है.” ठाकुर और शिर्के नौ अगस्त को जस्टिस लोढा से मिलेंगे. बातचीत के दौरान उनके साथ जस्टिस मार्कण्डेय काटजू भी जा सकते हैं.

समझा जाता है कि सभी सीनियर प्रदेश ईकाइयों के अधिकारियों ने नौ साल के कुल कार्यकाल, उम्र की 70 साल की सीमा और तीन साल के विश्राम की अवधि को लेकर ऐतराज जताया है. मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ ने यह मसला भी उठाया कि क्या वे 31 अगस्त को एजीएम बुला सकते हैं.

एमपीसीए के प्रतिनिधि ने कहा ,‘‘ हमें बताया गया था कि बीसीसीआई के वकील अभिनव मुखर्जी से सलाह लेनी है कि राज्य का संविधान माने या समिति के फैसले का अनुसरण करें.’ बीसीसीआई की उप समिति की बैठकें भी समय पर होगी. बीसीसीआई के पास सुझावों को लागू करने के लिये छह महीने का समय है जबकि प्रदेश ईकाइयों को ढर्रे पर आने के लिये 12 महीने और दिये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola