ePaper

बीसीसीआई ने लोढ़ा पैनल से बातचीत के लिये काटजू को कानूनी पैनल का प्रमुख नियुक्त किया

Updated at : 02 Aug 2016 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई ने लोढ़ा पैनल से बातचीत के लिये काटजू को कानूनी पैनल का प्रमुख नियुक्त किया

मुंबई : बीसीसीआई ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति मार्कंडे काटजू को आज चार सदस्यीय कानूनी पैनल का प्रमुख नियुक्त किया जो बोर्ड को न्यायाधीश लोढ़ा समिति के सुधारों से होने वाले प्रभावों को समझने में मदद करेंगे जिन्हें शीर्ष अदालत ने अनिवार्य कर दिया है. बीसीसीआई ने अपनी कार्यकारिणी समिति की बैठक में काटजू […]

विज्ञापन

मुंबई : बीसीसीआई ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति मार्कंडे काटजू को आज चार सदस्यीय कानूनी पैनल का प्रमुख नियुक्त किया जो बोर्ड को न्यायाधीश लोढ़ा समिति के सुधारों से होने वाले प्रभावों को समझने में मदद करेंगे जिन्हें शीर्ष अदालत ने अनिवार्य कर दिया है.

बीसीसीआई ने अपनी कार्यकारिणी समिति की बैठक में काटजू को बोर्ड का बातचीत के लिये एकमात्र जरिया बनाने का फैसला किया जो न्यायाधीश लोढ़ा समिति के साथ बातचीत करने के अलावा दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट संस्था को सलाह मश्विरा भी देंगे. काटजू के अलावा पैनल में एक अन्य कानूनविद अभिनव मुखर्जी शामिल होंगे. न्यायाधीश काटजू 2006 से 2011 तक उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के अलावा भारतीय प्रेस परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं. वह दिल्ली उच्च न्यायालय, मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश भी थे.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसके बारे में आज प्रेट्र से कहा, ‘‘बीसीसीआई एक ऐसा कानूनविद चाहता था जो इन सुधारों से होने वाले प्रभावों को समझने में हमारी मदद कर सके और साथ ही पैनल के समक्ष कानूनी भाषा में हमारा पक्ष भी रख सके. यही वजह है कि बीसीसीआई ने न्यायाधीश काटजू से पैनल का प्रमुख बनने का आग्रह किया. ” उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करना अनिवार्य हो गया है और इस समिति के अगले छह महीनों में इन सुधारों को लागू करने में बीसीसीआई की मदद करने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola