देखें, धौनी-कोहली का ''विराट प्रेम''

खेल डेस्क नयी दिल्ली : अनिल कुंबले के मुख्य कोच बनने के बाद से भारतीय क्रिकेट में बदलाव दिख रहा है. कल बेंगलुरू में कोच अनिल कुंबले और अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड की अगुआई में भारतीय क्रिकेट के लिए रणनीति बनायी गयी. बैठक में टीम इंडिया के दोनों फॉर्मेट के कप्तान महेंद्र सिंह […]
खेल डेस्क
नयी दिल्ली : अनिल कुंबले के मुख्य कोच बनने के बाद से भारतीय क्रिकेट में बदलाव दिख रहा है. कल बेंगलुरू में कोच अनिल कुंबले और अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड की अगुआई में भारतीय क्रिकेट के लिए रणनीति बनायी गयी.

बैठक में टीम इंडिया के दोनों फॉर्मेट के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली भी मौजूद थे. इस दौरान धौनी और विराट कोहली जिस अंदाज में एक-दूसरे के साथ मुलाकात की उसे देखकर आपको काफी सुकून मिलेगा. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, साथ बैठे और हाथ मिलाया. दोनों को एक साथ देखकर कहीं से नहीं लग रहा है कि इनके बीच थोड़ी भी दुरियां हैं.

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले शास्त्री के टीम निदेशक पद पर रहते हुए मीडिया में धौनी और विराट कोहली के बीच विवाद की खबरें आयी थीं. मीडिया में जिस तरह की खबरें चलीं उसके अनुसार ऐसा समझा जा रहा था कि धौनी और कोहली के बीच रिश्ता सामान्य नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




