गांगुली को दिन-रात्रि टेस्ट पर बीसीसीआई के निर्देश का इंतजार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली न्यूजीलैंड के खिलाफ देश के पहले दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी ईडन गार्डंस को मिलने के लिये सकारात्मक बने हुए हैं और बीसीसीआई के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं. ऐसी रिपोर्ट आयी थी जिसमें दावा किया गया था कि न्यूजीलैंड अपनी तीन […]
विज्ञापन
कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली न्यूजीलैंड के खिलाफ देश के पहले दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी ईडन गार्डंस को मिलने के लिये सकारात्मक बने हुए हैं और बीसीसीआई के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं.
ऐसी रिपोर्ट आयी थी जिसमें दावा किया गया था कि न्यूजीलैंड अपनी तीन मैचों की सीरीज के दौरान भारत में दिन-रात्रि टेस्ट नहीं खेलना चाहता. गांगुली ने कहा, ‘‘मैंने ऐसा नहीं सुना. वे पिछले साल नवंबर में एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला और एकमात्र दिन-रात्रि टेस्ट खेल चुके हैं. ” उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखना चाहूंगा कि बीसीसीआई से क्या निर्देश आयेगा. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










