पाकिस्तान क्रिकेट कोच पद से इस्तीफा का रहेगा पछतावा : यूनिस
Updated at : 12 Jun 2016 8:48 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच वकार यूनिस को राष्ट्रीय टीम में अपना काम पूरा किये बिना कोच पद से इस्तीफा देने का पछतावा है और उन्हें टीम के साथ काम करने की कमी खल रही है. यूनिस को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ हुए विवाद के बाद अप्रैल में अपने पद से […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच वकार यूनिस को राष्ट्रीय टीम में अपना काम पूरा किये बिना कोच पद से इस्तीफा देने का पछतावा है और उन्हें टीम के साथ काम करने की कमी खल रही है. यूनिस को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ हुए विवाद के बाद अप्रैल में अपने पद से हटने पर मजबूर होना पड़ा था.
एशिया कप और विश्व टी20 में टीम के प्रदर्शन पर दी गयी उनकी रिपोर्ट के लीक होने के बाद यह विवाद हुआ था, जिसके कारण उन्हें हटना पड़ा था. पीसीबी ने अब आर्थर को दो साल के अनुबंध पर नियुक्त किया है. यूनिस (44 वर्ष) ने स्वीकार किया कि उन्हें पाकिस्तान के साथ काम करने की कमी खल रही है क्योंकि वह दुनिया के शीर्ष टीमों से प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रीय टीम की मदद करना चाहते थे.
पूर्व टेस्ट कप्तान ने ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार से कहा, ‘‘कोई भी खिलाड़ी जो देश की 10 या इससे ज्यादा साल तक सेवा कर चुका है, वह टीम को अच्छा करते हुए देखना चाहता है. वह टीम को दुनिया की टीमों से पीछे नहीं देखना चाहता. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




