ePaper

रांची, धर्मशाला समेत छह स्थल पहली बार करेंगे टेस्ट की मेजबानी

Updated at : 09 Jun 2016 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
रांची, धर्मशाला समेत छह स्थल पहली बार करेंगे टेस्ट की मेजबानी

मुंबई : धर्मशाला और रांची समेत छह नये टेस्ट केंद्र भारतीय क्रिकेट टीम के सितंबर में न्यूजीलैंड सीरीज से शुरू होने वाले व्यस्त घरेलू सत्र के दौरान पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे. भारतीय टीम का आगामी सत्र में काफी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें बीसीसीआई ने 13 टेस्ट, आठ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय […]

विज्ञापन

मुंबई : धर्मशाला और रांची समेत छह नये टेस्ट केंद्र भारतीय क्रिकेट टीम के सितंबर में न्यूजीलैंड सीरीज से शुरू होने वाले व्यस्त घरेलू सत्र के दौरान पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे. भारतीय टीम का आगामी सत्र में काफी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें बीसीसीआई ने 13 टेस्ट, आठ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल किये हैं.

बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने एक बयान में कहा कि राजकोट, विजाग, पुणे, धर्मशाला, रांची और इंदौर को पिछले साल नवंबर में टेस्ट केंद्र के रुप में अपग्रेड किया गया, जो पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे. बीसीसीआई ने आज यहां अपने दौरा कार्यक्रम समिति की बैठक के बाद घोषणा की कि नये केंद्र इस सत्र में दौरा करने वाली न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों की मेजबानी भी करेंगे.

घरेलू सत्र न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों और पांच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ शुरू होगा, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच, तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम फरवरी-मार्च 2017 में भारत का दौरा करेगी, जिसमें टीम चार टेस्ट मैच खेलेगी. वहीं बांग्लादेश टेस्ट दर्जा हासिल करने के बाद पहली बार भारत में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच इंदौर, कानपुर और कोलकाता में खेले जायेंगे जबकि धर्मशाला, दिल्ली, मोहाली, रांची और विजाग न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करेंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच मोहाली, राजकोट, मुंबई, विजाग और चेन्नई में जबकि वनडे मैच पुणे, कटक और कोलकाता में खेले जायेंगे. तीन टी20 मैच बेंगलुरु, नागपुर और कानपुर में आयोजित होंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैच खेलने फरवरी 2017 में भारत का दौरा करेगी जो बेंगलुरु, धर्मशाला, रांची और पुणे में आयोजित होंगे जबकि हैदराबाद बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच का स्थल होगा. शिर्के ने कहा कि इन सभी स्थलों को स्टेडियमों में सीटों की संख्या और बीसीसीआई के सभी दिशानिर्देश पूर्ण करने की शर्त पर ही मैच मिलेंगे.

घरेलू क्रिकेट सत्र सितंबर में दलीप ट्राफी के साथ शुरू होगा, जो 2015-16 सत्र में आयोजित नहीं किया गया था. टूर्नामेंट पहली बार गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में खेला जायेगा. ऐसा इसमें भाग लेने वाले भारतीय खिलाडियों की मदद के लिये किया जा रहा है, जिससे वे व्यस्त सत्र के दौरान घरेलू मैदान पर दूधिया रोशनी में गुलाबी रंग की गेंद से टेस्ट क्रिकेट खेलने से पहले इन हालातों में खेलने के आदी हो जायेंगे. इस सत्र में 918 मैच बोर्ड द्वारा आयोजित किये जायेंगे, जिसमें रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, मुस्ताक अली ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी, महिला क्रिकेट और सभी अन्य उम्र ग्रुप के क्रिकेट मैच शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ को पहली बार रणजी ट्रॉफी कार्यक्रम में शामिल किया गया है. शिर्के ने कहा, ‘‘इससे सितंबर 2016 से मार्च 2017 तक 1,882 दिन तक क्रिकेट खेला जायेगा. ‘ बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं नये टेस्ट स्थलों का क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित प्रारुप की मेजबानी का स्वागत करता हूं और उनके आने से टेस्ट क्रिकेट देश के हर कोने में चला जायेगा. ‘

उन्होंने कहा, ‘‘हम घरेलू सत्र के लिये भी इतने ही रोमांचित हैं क्योंकि हम दलीप ट्रॉफी में पहली बार दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से खेलेंगे और साथ ही मैं छत्तीसगढ़ का स्वागत करता हूं जो पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलेगा. ‘ ठाकुर ने कहा, ‘‘एसोसिएट और मान्यता प्राप्त राज्य की संयुक्त टीम जूनियर वर्ग के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलेगी जो इन क्षेत्रों के उभरते हुए खिलाडियों को जरुरी मौका मुहैया करायेगा. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola