ePaper

धौनी की अगुआई में जिंबाब्‍वे पहुंची टीम इंडिया, 11 से मुकाबला शुरू

Updated at : 09 Jun 2016 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी की अगुआई में जिंबाब्‍वे पहुंची टीम इंडिया, 11 से मुकाबला शुरू

हरारे : कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से शुरू हो रही संक्षिप्त सीमित ओवरों की सीरीज के लिये यहां पहुंच गयी. भारतीय टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना हुई थी और लंबी फ्लाइट के बाद यहां पहुंची. बीसीसीआई ने हरारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खिलाडियों के पहुंचने की […]

विज्ञापन

हरारे : कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से शुरू हो रही संक्षिप्त सीमित ओवरों की सीरीज के लिये यहां पहुंच गयी. भारतीय टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना हुई थी और लंबी फ्लाइट के बाद यहां पहुंची.

undefined

बीसीसीआई ने हरारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खिलाडियों के पहुंचने की सूचना ट्वीट करके दी, जिसमें धौनी और कुछ अन्य खिलाडियों की हवाईअड्डे पर औपचारिकता पूरी करने की फोटो भी थीं. टीम यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 से 22 जून के बीच तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी.

undefined

सभी मैच यहां हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जायेंगे. वनडे 11, 13 और 15 जून को जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 18, 20 और 22 जून को खेले जायेंगे. भारतीय टीम सीनियर खिलाडियों जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और आर अश्विन के बिना यहां आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola