ePaper

टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को सुरक्षित बनाने की हो रही है मुहिम

Updated at : 02 Jun 2016 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को सुरक्षित बनाने की हो रही है मुहिम

लंदन : आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को सुरक्षित बनाने और इसे पुनर्जीवित करने के लिये प्रमोशन और रेलिगेशन पर विचार किया जा रहा है. आईसीसी की क्रिकेट समिति की इस सप्ताह लार्ड्स पर बैठक हो रही है. आईसीसी टेस्ट क्रिकेट में क्रिकेटप्रेमियों की दिलचस्पी जगाने के […]

विज्ञापन

लंदन : आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को सुरक्षित बनाने और इसे पुनर्जीवित करने के लिये प्रमोशन और रेलिगेशन पर विचार किया जा रहा है. आईसीसी की क्रिकेट समिति की इस सप्ताह लार्ड्स पर बैठक हो रही है.

आईसीसी टेस्ट क्रिकेट में क्रिकेटप्रेमियों की दिलचस्पी जगाने के लिये दो डिवीजन शुरू करने की सोच रही है. यहां आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी 2017 के प्रचार के लिये आये रिचर्डसन ने कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित बनाने के प्रयास करने होंगे. हमें रैंकिंग और ट्राफी से ज्यादा कुछ करना होगा. यदि हम चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट बना रहे तो टेस्ट टीमों की संख्या भी बढ़नी चाहिये. हमें ऐसी प्रतिस्पर्धा का ढांचा बनाना होगा जिसमें प्रमोशन और रेलिगेशन हो.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola