जिंबाब्वे दौरे के लिये संजय बांगड़ बने टीम इंडिया के मुख्य कोच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत और रेलवे के पूर्व आल राउंडर संजय बांगड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिये आज कोच नियुक्त किया गया जबकि भरत अरुण और आर श्रीधर को सहयोगी स्टाफ में कोई जगह नहीं दी गयी. भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे में तीन टी20 और तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत और रेलवे के पूर्व आल राउंडर संजय बांगड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिये आज कोच नियुक्त किया गया जबकि भरत अरुण और आर श्रीधर को सहयोगी स्टाफ में कोई जगह नहीं दी गयी. भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे में तीन टी20 और तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी जो 11 जून से शुरू होंगे.
चयनकर्ताओं ने दौरे के लिये ज्यादातर अनुभवहीन खिलाडियों की टीम चुनी है जो महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में खेलेगी. बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के ने बयान में कहा, ‘‘संजय बांगड़ को जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जो आठ जून से शुरू होगा जिसमें हरारे में तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे. ‘
एक अन्य पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अभय शर्मा को श्रीधर की जगह टीम का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है. शर्मा भारतीय अंडर-19 टीम के क्षेत्ररक्षण कोच राहुल द्रविड के मार्गदर्शन में काम कर रहे थे. आगामी दौरे के लिये अरुण और श्रीधर का नाम शामिल नहीं है जो सीनियर टीम में क्रमश: गेंदबाजी कोच और क्षेत्ररक्षण कोच के तौर पर काम कर रहे थे.
बोर्ड के बयान के अनुसार, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व क्रिकेटर और आंध्र क्रिकेट संघ के क्षेत्रीय सचिव कोका रमेश को जिम्बाब्वे के दौरे के लिये भारतीय टीम का प्रशासनिक मैनेजर नियुक्त किया है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










