गंभीर को भाया लखनवी खाना

लखनऊ : कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर को लखनवी पकवान और अपने साथी खिलाड़ी पीयूष चावला की मेहमाननवाजी भा गयी. यही वजह थी कि वह खुद को कवाब, मटन स्ट्यू और चने की चाट खाने से नहीं रोक सके. गंभीर ने लखनऊ से कानपुर तक के अपने जायके भरे सफर की कहानी ‘ट्विटर’ […]
लखनऊ : कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर को लखनवी पकवान और अपने साथी खिलाड़ी पीयूष चावला की मेहमाननवाजी भा गयी. यही वजह थी कि वह खुद को कवाब, मटन स्ट्यू और चने की चाट खाने से नहीं रोक सके.
गंभीर ने लखनऊ से कानपुर तक के अपने जायके भरे सफर की कहानी ‘ट्विटर’ पर साझा की है. इस खब्बू बल्लेबाज ने ग्रीनपार्क में गुजरात लायन्स के खिलाफ मुकाबले के लियेलखनऊसे कानपुर तक के सफर के दौरान अपने अनुभव बांटते हुए कहा कि उन्हें उनके साथी लेग स्पिनर पीयूष चावला ने बस में लखनऊ के प्रतिष्ठित आउटलेट ‘छप्पन भोग’ के ढोकला, छोले और चने की चाट के जायके से रुबरु कराया. अब छप्पन भोग यह दावा कर सकता है कि केकेआर के कोच जाक कैलिस ने भी उसके पकवान का स्वाद चखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




