ePaper

नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए बीसीसीआई की एसजीएम 22 मई को

Updated at : 14 May 2016 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए बीसीसीआई की एसजीएम 22 मई को

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने 22 मई को मुंबई में आमसभा की विशेष बैठक बुलाई है जिसमें शशांक मनोहर के इस्तीफे के बाद नये अध्यक्ष का चयन किया जायेगा. गोवा क्रिकेट संघ के महासचिव विनोद फडके ने कहा कि एसजीएम 22 मई को मुंबई में होगी और इसका एकमात्र एजेंडा नये अध्यक्ष का चयन है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने 22 मई को मुंबई में आमसभा की विशेष बैठक बुलाई है जिसमें शशांक मनोहर के इस्तीफे के बाद नये अध्यक्ष का चयन किया जायेगा. गोवा क्रिकेट संघ के महासचिव विनोद फडके ने कहा कि एसजीएम 22 मई को मुंबई में होगी और इसका एकमात्र एजेंडा नये अध्यक्ष का चयन है.

फडके ने कहा ,‘‘ हमने 22 मई को मुंबई में एसजीएम बुलाई है. इसका एकमात्र एजेंडा अध्यक्ष का चुनाव करना है.” मनोहर ने दस मई को पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद वह 12 मई को आईसीसी के पहले स्वतंत्र चेयरमैन बने. बीसीसीआई नियमों के तहत एसजीएम 15 दिन के भीतर बुलाना जरूरी है और इसे बुलाने का अधिकार सचिव अनुराग ठाकुर को है.

सूत्रों के अनुसार ठाकुर अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार है. आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला और महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय शिर्के भी दौड़ में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola