ePaper

विकेट आसान हो गया था : केएल राहुल

Updated at : 12 May 2016 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
विकेट आसान हो गया था : केएल राहुल

बेंगलूरु : रायल चैलेंजर्स बेंगलूरु के बल्लेबाज के एल राहुल ने कहा कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल के कल के मैच में फायदा मिला क्योंकि बाद में विकेट आसान हो गया था. मुंबई ने बेंगलूर को छह विकेट से हराया. राहुल ने कहा ,‘‘ विराट और क्रिस के विकेट जल्दी गंवाने के बाद हमें रणनीति […]

विज्ञापन

बेंगलूरु : रायल चैलेंजर्स बेंगलूरु के बल्लेबाज के एल राहुल ने कहा कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल के कल के मैच में फायदा मिला क्योंकि बाद में विकेट आसान हो गया था. मुंबई ने बेंगलूर को छह विकेट से हराया. राहुल ने कहा ,‘‘ विराट और क्रिस के विकेट जल्दी गंवाने के बाद हमें रणनीति में बदलाव करना पडा. उस समय विकेट धीमा था और खेलना आसान नहीं था. एबी भी जल्दी आउट हो गया लेकिन हमें 150 रन बनाने की खुशी थी.

बाद में विकेट हालांकि आसान हो गया था.” टीम ने लचीले बल्लेबाजी क्रम पर जोर दिया लेकिन खराब शुरुआत के कारण यह रणनीति नाकाम रही. उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा इरादा तो वही था और टीम बैठक में भी हमने इस पर बात की लेकिन क्रिस और विराट जल्दी आउट हो गए जिससे हमें रणनीति में बदलाव करना पड़ा.”

मुंबई इंडियंस के कृणाल पंड्या ने कहा कि उन्हें मैन आफ द मैच पुरस्कार मिलने पर हैरानी हुई क्योंकि आम तौर पर यह पुरस्कार बल्लेबाज को मिलता है. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं हैरान था कि इस प्रारुप में गेंदबाज को मैन आफ द मैच चुना गया. मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. मैच जीतना सोने पे सुहागा रहा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola