बंगाल में काल बैशाखी का दिखा कहर, नदिया में एक की मौत, बागदा में कई मकान गिरे

Published by : Ashish Jha Updated At : 17 Apr 2026 10:49 AM

विज्ञापन

बंगाल का मौसम

Bengal Weather: पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज हवा के कारण बड़ी संख्या में पेड़ गिरने की सूचना है. कई जगहों पर बिजली के खंभे भी उखड़ गये. इससे पूरे इलाके में बिजली बाधित हो गयी. हालांकि कई जगहों पर बिजली आपूर्ति को बहाल कर लिया गया है.

विज्ञापन

Bengal Weather: कोलकाता/बनगांव/कल्याणी. पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हुई बारिश से तबाही हुई है. नदिया जिले में एक युवक की ठनका गिरने से मौत,जबकि एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है. उत्तर 24 परगना जिले के बागदा ब्लॉक के कई गांवों में आंधी-तूफान से भारी तबाही की सूचना है. रामनगर निवासी बुजुर्ग अरुण हीरा मकान के मलबे में दब गये थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं रोहित विश्वास नामक युवक पेड़ की डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बनगांव अस्पताल रेफर किया गया है.

नदिया में एक युवक की बिजली गिरने से मौत

नदिया जिले के नाकाशीपाड़ा थाना क्षेत्र के भीमपुर में खेत में गये एक युवक की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक का अख्तर शेख (32) है. घायल युवक का नाम मेहमुल शेख है. मेहमुल शेख का शक्ति नगर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गयी. उसी वक्त बिजली गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें बचाकर स्थानीय ग्रामीण अस्पताल में ले गये, जहां डॉक्टर ने अख्तर शेख को मृत घोषित किया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेड़ गिरने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

उत्तर 24 परगना जिले के बागदा ब्लॉक के कई गांवों में तेज हवाओं के कारण कई कच्चे मकान धराशायी हो गये, जबकि कई पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गये. इससे इलाके में अंधेरा छा गया. जानकारी के अनुसार, बयरा ग्राम पंचायत के पारुलिया, मामा-भांजे और रामनगर मेहरानी सहित कई गांव इस तूफान से प्रभावित हुए हैं. कच्चे मकान गिरने से कई लोग घायल हो गये. पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. प्रशासनिक अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं. स्थानीय पंचायत ने ब्लॉक प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी है और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

Also Read: बदला बदला सा रहेगा बंगाल का मौसम, दक्षिण में आंधी-तूफान के आसार, कोलकाता में गर्मी से राहत

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola