अक्षर पटेल को है हार का मलाल

Published at :05 May 2016 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षर पटेल को है हार का मलाल

कोलकाता : किंग्स इलेवन पंजाब के बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल का मानना है कि वे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में जीत की राह पर थे लेकिन आखिरी ओवर में तीन विकेट गिरने से मैच उनके हाथ से निकल गया. ग्लेन मैक्सवेल के 42 गेंद में 68 रन के बाद […]

विज्ञापन

कोलकाता : किंग्स इलेवन पंजाब के बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल का मानना है कि वे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में जीत की राह पर थे लेकिन आखिरी ओवर में तीन विकेट गिरने से मैच उनके हाथ से निकल गया. ग्लेन मैक्सवेल के 42 गेंद में 68 रन के बाद अक्षर ने सात गेंद में 21 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया लेकिन आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल ने उम्दा गेंदबाजी करके केकेआर को सात रन से जीत दिलाई.

अक्षर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ रसेल ने अच्छी फील्डिंग करके मुझे रन आउट किया. हमने आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवाये और मैच हमारे हाथ से निकल गया.” उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपनी गेंदबाजी से संतुष्ट थे और लक्ष्य हमारी पहुंच में था. हमने डैथ ओवरों में भी अच्छा प्रदर्शन किया. हमारे जेहन में 170 . 175 का लक्ष्य था लेकिन तीन विकेट गिरने के बाद वापसी मुश्किल थी. हमारी शुरुआत खराब रही जिससे पतन शुरु हुआ. हमारी साझेदारी बनने लगी तो उन्होंने जबर्दस्त फील्डिंग की जिससे मैच हमारे हाथ से निकल गया.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola