ePaper

भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे की बीसीसीआई ने की पुष्टि

Updated at : 04 May 2016 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे की बीसीसीआई ने की पुष्टि

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने आज भारतीय क्रिकेट टीम के अगले महीने होने वाले जिम्बाब्वे दौरे की पुष्टि कर दी जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जायेंगे. छह मैच 12 दिन के भीतर खेले जायेंगे. पहला वनडे 11 जून को और आखिरी टी20 22 जून को होगा. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने आज भारतीय क्रिकेट टीम के अगले महीने होने वाले जिम्बाब्वे दौरे की पुष्टि कर दी जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जायेंगे. छह मैच 12 दिन के भीतर खेले जायेंगे. पहला वनडे 11 जून को और आखिरी टी20 22 जून को होगा.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ बीसीसीआई और जिम्बाब्वे क्रिकेट भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे की पुष्टि करते हैं.”

सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले जायेंगे. जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक विलफ्रेड एम ने कल ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा था ,‘‘ बीसीसीआई के साथ सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हमें यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि यह दौरा जून में होगा.” भारत ने पिछले साल अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में जिम्बाब्वे का दौरा करके वनडे श्रृंखला 3 – 0 से जीती थी जबकि टी20 श्रृंखला 1 – 1 से टाई रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola