पंजाब को झटका, पीठ की चोट के कारण शान मार्श आईपीएल से बाहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 May 2016 7:02 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज शान मार्श चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की लंबी सूची में शामिल हो गए. यह 32 साल का अनुभवी बल्लेबाजी पीठ की चोट से जूझ रहा है और आईपीएल के आगे किंग्स इलेवन की ओर से नहीं खेल पाएगा. इससे […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज शान मार्श चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की लंबी सूची में शामिल हो गए. यह 32 साल का अनुभवी बल्लेबाजी पीठ की चोट से जूझ रहा है और आईपीएल के आगे किंग्स इलेवन की ओर से नहीं खेल पाएगा.
इससे पहले उनके छोटे भाई मिशेल मार्श (मांसपेशियों में खिंचाव) के अलावा ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाडियों में राष्ट्रीय कप्तान स्टीवन स्मिथ (कलाई में चोट) और तेज गेंदबाज जान हास्टिंग्स (टखने में चोट) भी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार शान मार्श को 19 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान हल्की परेशानी हुई थी. इस मैच में उन्होंने 55 रन बनाए थे.
सीए की वेबसाइट के अनुसार, ‘‘भाई मिशेल और स्मिथ के विपरीत शान मार्श वेस्टइंडीज के आगामी दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं है. अगर उसे चुना जाता है तो उसका अगला टूर्नामेंट जुलाई और अगस्त में ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका दौरा होगा.” शान मार्श ने पंजाब की ओर से छह मैचों में 31.80 की औसत से 159 रन बनाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










