जावेद मियांदाद ने पीसीबी को लताड़ा

Updated:
विज्ञापन
जावेद मियांदाद ने पीसीबी को लताड़ा

कराची : पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने सीनियर खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता की अनदेखी करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आडे हाथों लिया है. मियांदाद ने पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान और बोर्ड के अन्य शीर्ष अधिकारियों को लताड़ते हुए कहा कि अनुशासनहीन खिलाडियों के मामले में वे रीढ़हीन रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘ […]

विज्ञापन

कराची : पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने सीनियर खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता की अनदेखी करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आडे हाथों लिया है. मियांदाद ने पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान और बोर्ड के अन्य शीर्ष अधिकारियों को लताड़ते हुए कहा कि अनुशासनहीन खिलाडियों के मामले में वे रीढ़हीन रहे हैं.

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘ पाकिस्तान क्रिकेट को बोर्ड अधिकारियों के खराब प्रशासन का खामियाजा भविष्य में भुगतना होगा. पहले भी अधिकारियों ने अनुशासनहीनता को लेकर आंखें मूंदे रखी जिसका खामियाजा पाकिस्तान क्रिकेट ने भुगता.’ मियांदाद पाकिस्तान कप वनडे टूर्नामेंट के दौरान सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान की अनुशासनहीनता की बोर्ड द्वारा अनदेखी किये जाने से हैरान हैं.उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो, अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए क्योंकि इससे गलत चलन बनता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola