ePaper

बंबई हाईकोर्ट का आदेश 1 मई काे पुणे में आईपीएल मैच करा सकता है बीसीसीआई

Updated at : 20 Apr 2016 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
बंबई हाईकोर्ट का आदेश 1 मई काे पुणे में आईपीएल मैच करा सकता है बीसीसीआई

मुंबई : बीसीसीआई की अर्जी के बाद आज बंबई हाईकोर्ट ने एक मई को पुणे में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग के मैच को मंजूरी दे दी है.गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने यह नि र्देश दिया था कि महाराष्ट्र में व्याप्त जलसंकट को देखते हुए 30 अप्रैल के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के मैच […]

विज्ञापन

मुंबई : बीसीसीआई की अर्जी के बाद आज बंबई हाईकोर्ट ने एक मई को पुणे में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग के मैच को मंजूरी दे दी है.गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने यह नि र्देश दिया था कि महाराष्ट्र में व्याप्त जलसंकट को देखते हुए 30 अप्रैल के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के मैच यहां आयोजित ना कियें जायें.

न्यायमूर्ति वी एम कनाडे और एम एस कर्णिक की खंडपीठ ने यह अनुमति बीसीसीआई महाप्रबंधक ( खेल विकास ) रत्नाकर शेट्टी की याचिका पर दी. उन्होंने अदालत से अपील की थी कि बीसीसीआई को एक मई का मैच पुणे में ही कराने की अनुमति दी जाये. उच्च न्यायालय ने 12 अप्रैल को फैसला दिया था कि 30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र में होने वाले आईपीएल के सारे मैच अन्यत्र कराये जायें. इसके बाद 13 मैच अन्य राज्यों को स्थानांतरित किये गए.

शेट्टी ने याचिका में एक मई को होने वाला मैच पुणे में ही कराने की अनुमति मांगी थी क्योंकि एक दिन के भीतर मैच अन्यत्र कराने का बंदोबस्त संभव नहीं था. पुणे को 29 अप्रैल को गुजरात लायंस के खिलाफ पुणे में खेलना है और बीसीसीआई तथा पुणे फ्रेंचाइजी के लिये एक मई को महाराष्ट्र के बाहर मैच शिफ्ट करना संभव नहीं था क्योंकि एक दिन में सारे इंतजाम नहीं किये जा सकते.अदालत ने बीसीसीआई की दलीलें सुनने के बाद अनुमति दे दी लेकिन कहा कि यह अपवाद है.कोर्ट के आदेश के बाद महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर और मुंबई में आयोजित किये जाने वाले 13 मैचों के लिए नये वेन्यू खोजने की समस्या बोर्ड के सामने उपस्थित हो गयी है.

जिसके बाद बीसीसीआई ने कोर्ट में अर्जी लगायी थी. बीसीसीआई का कहना था कि महाराष्ट्र में जो जल संकट है उसका कारण आईपीएल नहीं है, क्योंकि वे सीवर का प्यूरीफाइड पानी ही पिच के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं पीने योग्य पानी नहीं. बीसीसीआई सूखाग्रस्त इलाकों के लिए पानी और पांच करोड़ रुपये की सहायता देने को भी तैयार था, लेकिन कोर्ट ने यह निर्देश दिया था कि 30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र में मैच ना आयोजित किये जायें.

हालांकि इस फैसले पर क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा था कि विवाद खड़े करने के लिए क्रिकेट सॉफ्ट टारगेट हो गया है. आईपीएल प्रमुख राजीव शुक्ला ने भी कहा था कि क्रिकेट मैच पर ही प्रतिबंध क्यों जबकि पानी का इस्तेमाल अन्य खेल ग्राउंड पर भी हो रहा है उनपर प्रतिबंध क्यों नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola