इंडिया A पर क्यों लगा 10 रन का जुर्माना? विपराज निगम की इस गलती ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

Updated:
विज्ञापन
इंडिया A पर क्यों लगा 10 रन का जुर्माना? विपराज निगम की इस गलती ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

विपराज निगम (फोटो-सोशल मीडिया)

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-सीरीज मुकाबले के दौरान इंडिया ए की टीम पर 10 रन का जुर्माना लगाया गया. यह जुर्माना विपराज निगम की गलती की वजह से लगाया गया. जानें आखिर क्या थी उनकी गलती…

विज्ञापन

Vipraj Nigam 10 Runs Penalty: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे ट्राई सीरीज के मुकाबले में एक ऐसी घटना देखने को मिली. जिसने सभी को चौंका दिया. इस मुकाबले में इंडिया ए की टीम पर 10 रन की पेनल्टी लगाई गई. इंडिया ए पर यह पेनल्टी विपराज निगम की गलती की वजह से लगाया गया. जिससे श्रीलंका ए को 10 रन का फायदा हुआ. श्रीलंका को पारी शुरू करने से पहले 10 अतिरिक्त रन मिल गए.

इंडिया ए की बल्लेबाजी के दौरान विपराज निगम दो बार पिच के बीच में दौड़ते हुए पाए गए. पिच के डेंजर एरिया पर दौड़ने के लिए भारतीय टीम को 10 रन का जूर्माना लगाया गया. क्रिकेट के नियमों के मुताबिक बल्लेबाजों को पिच के डेंजर हिस्से पर दौड़ने की अनुमति नहीं होती, क्योंकि इससे विकेट के आसपास की सतह को नुकसान पहुंच सकता है.

विपराज निगम ने दो बार की ये गलती

मैदान पर मौजूद अंपायर प्रगीथ रामबुकवेला और शांता फोंसेका ने पहले निगम को चेतावनी दी थी. इसके बावजूद उन्होंने दोबारा वही गलती दोहराई. पहली घटना 34वें और दूसरी 37वें ओवर के बीच हुई. दूसरी बार निगम ने गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खेलकर रन लेने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर सूर्यांश शेडगे ने उन्हें वापस भेज दिया. अपनी क्रीज तक लौटने की जल्दबाजी में निगम सीधे पिच के बीच से दौड़ गए, जिसके बाद अंपायरों ने पांच-पांच रन की दो पेनल्टी लगा दी.

विपराज और सूर्यांश के बीच 104 रन की साझेदारी

हालांकि, निगम ने बल्ले से शानदार योगदान भी दिया. जब इंडिया A का स्कोर 7 विकेट पर 143 रन था, तब उन्होंने सूर्यांश शेडगे के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 104 रनों की अहम साझेदारी की. निगम ने 49 गेंदों पर 51 रन बनाए, जबकि शेडगे ने 66 गेंदों में 72 रन की बेहतरीन पारी खेली. दोनों की बदौलत इंडिया ए 265 रन तक पहुंचने में सफल रही.

श्रीलंका को भी पेनल्टी का करना पड़ा सामना

दिलचस्प बात यह रही कि मुकाबले में श्रीलंका ए को भी पेनल्टी का सामना करना पड़ा. 16वें ओवर में विकेटकीपर निरोशन डिकवेला एक वाइड गेंद को नियंत्रित नहीं कर सके और गेंद उनके पीछे रखे हेलमेट से टकरा गई. नियमों के अनुसार इसके लिए बल्लेबाजी कर रही इंडिया ए को पांच बोनस रन दिए गए.

यह भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में ऐसा कारनामा करने वाली पहली गेंदबाज बनी

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola